Tuesday, July 1, 2025
हमारे राज्य सुशासन तिहार: समाधान शिविर में जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुँची...

सुशासन तिहार: समाधान शिविर में जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुँची रोशनी, मुख्यमंत्री ने की ग्रामीणों से सीधी बातचीत

-


बैकुंठपुर (कोरिया)। ग्राम छिंदिया में गुरुवार को आयोजित “सुशासन तिहार” अंतर्गत समाधान शिविर कार्यक्रम में जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुँच अंतिम पंक्ति तक सुनिश्चित होती दिखी। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने प्राथमिक शाला प्रांगण में कोसम पेड़ की छांव तले ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाई और उनकी समस्याएं सीधे सुनीं। कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। उन्होंने हितग्राहियों से योजनाओं के धरातल पर क्रियान्वयन की जानकारी ली और उनसे प्रतिक्रियाएं भी प्राप्त कीं।

मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारी सरकार की प्राथमिकता है कि शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। यह समाधान शिविर ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ की भावना से प्रेरित होकर आयोजित किया गया है।”

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक भईयालाल राजवाड़े, विधायक रेणुका सिंह, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री द्वारा किए गए संवाद और त्वरित समाधान की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के शिविरों से आम जनता को वास्तव में राहत मिलती है और शासन की योजनाएं साकार होती हैं।


Latest news

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की सौजन्य भेंट

सामाजिक न्याय योजनाओं को लेकर हुई विस्तृत चर्चा, अठावले...
- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!