Advertisement Carousel

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान


रायपुर, 2 जून। प्रधानमंत्री सूर्यघर : मुफ्त बिजली योजना के तहत आयोजित “मंथ ऑफ सोलर” अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ का चयन राष्ट्रीय सम्मान के लिए किया गया है। मध्यम उपभोक्ता आधार वाले राज्यों की श्रेणी में सर्वाधिक वेंडर रजिस्ट्रेशन के मामले में प्रदेश ने देश में दूसरा स्थान हासिल किया है, जिसके लिए उसे पीएम सूर्यघर एक्सीलेंस अवार्ड प्रदान किया जाएगा।


मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने इस उपलब्धि को प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए कहा कि यह स्वच्छ ऊर्जा, ऊर्जा आत्मनिर्भरता और जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र में राज्य की सक्रियता, बेहतर समन्वय और जनसहभागिता के कारण छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना रहा है।


मुख्यमंत्री ने इस सफलता के लिए ऊर्जा विभाग, क्रेडा, विद्युत वितरण कंपनियों तथा सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में राज्य सरकार हरित एवं ऊर्जा आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के निर्माण के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने वाले ऐसे प्रयास नागरिकों को आर्थिक राहत देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!