Advertisement Carousel

विधायक-नायब तहसीलदार विवाद में नया मोड़, तुषार मानिकपुरी राजपुर उप तहसील से हटाए गए

Business concept.


अंबिकापुर। विधायक रामकुमार टोप्पो और नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी के बीच हुए विवाद के मामले में बड़ा प्रशासनिक फैसला सामने आया है। कलेक्टर अजीत कुमार वसंत ने आदेश जारी कर नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी को राजपुर उप तहसील से हटा दिया है।


गौरतलब है कि राजपुर में हुए विवाद के बाद नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी ने विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों पर मारपीट का गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने विधायक समेत 12 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।


वहीं दूसरी ओर विधायक की बहन ने भी नायब तहसीलदार पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में सीतापुर पुलिस ने तुषार मानिकपुरी के खिलाफ भी अपराध पंजीबद्ध किया है।


दोनों पक्षों की शिकायतों के बीच चल रहे विवाद के दौरान कलेक्टर अजीत कुमार वसंत ने नायब तहसीलदार के आचरण को देखते हुए उन्हें राजपुर उप तहसील से हटाने का आदेश जारी किया है। प्रशासनिक हलकों में इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मामले की जांच और कानूनी प्रक्रिया फिलहाल जारी है।

error: Content is protected !!