Advertisement Carousel

नेपाल पहुंची भारत की पहली सीधी कंटेनर मालगाड़ी, सीमा पार व्यापार को मिली नई रफ्तार



कोलकाता बंदरगाह से बिराटनगर तक 40 डिब्बों वाली पहली वाणिज्यिक कंटेनर ट्रेन का सफल संचालन, समय और लॉजिस्टिक लागत होगी कम

नई दिल्ली, 28 जुलाई। भारत और नेपाल के बीच रेल आधारित व्यापारिक संपर्क को बड़ी मजबूती मिली है। भारतीय रेल ने पहली बार कोलकाता बंदरगाह से नेपाल के बिराटनगर सीमा शुल्क यार्ड तक सीधी वाणिज्यिक कंटेनर मालगाड़ी का सफल संचालन किया है। 40 डिब्बों वाली इस मालगाड़ी में कैनोला की खेप भेजी गई।


यह सेवा संशोधित भारत-नेपाल रेल पारगमन प्रोटोकॉल के तहत शुरू की गई है, जिससे अब कंटेनरीकृत माल बिना सीमा पर उतारे सीधे रेलमार्ग से नेपाल पहुंच सकेगा। इससे पारगमन समय और लॉजिस्टिक लागत में कमी आएगी तथा माल ढुलाई अधिक तेज, सरल और विश्वसनीय होगी।


यह उपलब्धि जून 2023 में शुरू हुए जोगबानी (भारत)-बिराटनगर (नेपाल) ब्रॉडगेज रेल लिंक और नवंबर 2025 में संशोधित लेटर ऑफ एक्सचेंज (एलओई) पर हस्ताक्षर के बाद संभव हो सकी है।


सरकार के अनुसार, नई रेल सेवा से आयात-निर्यात को बढ़ावा मिलेगा, आपूर्ति श्रृंखला अधिक दक्ष बनेगी और निर्यातकों, आयातकों तथा लॉजिस्टिक क्षेत्र को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही यह पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने और भारत-नेपाल के आर्थिक संबंधों को नई मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!