Advertisement Carousel

पूर्व CM भूपेश बघेल के PA के घर ED की दबिश, भिलाई में सुबह-सुबह पहुंची टीम


5-6 अधिकारियों ने संभाला मोर्चा, दस्तावेजों की जांच जारी; कार्रवाई किस मामले में, आधिकारिक जानकारी का इंतजार


भिलाई। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के PA रहे केके चंद्राकर के भिलाई स्थित आवास पर मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने दबिश दी। बताया जा रहा है कि करीब सुबह 6 बजे 5 से 6 अधिकारियों की टीम घर पहुंची और अंदर दस्तावेजों समेत विभिन्न रिकॉर्ड की जांच शुरू की।U


जानकारी के मुताबिक, ED की 2 से 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। कार्रवाई के दौरान घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है। टीम द्वारा कई दस्तावेजों की पड़ताल किए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ED की यह कार्रवाई किस मामले या प्रकरण से जुड़ी है।


सुबह-सुबह हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप की स्थिति है। ED की जांच फिलहाल जारी है। कार्रवाई को लेकर प्रवर्तन निदेशालय की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!