Advertisement Carousel

मंत्री दयाल दास बघेल की पहल से किसानों को बड़ी सौगात, 354 नए धान खरीदी केंद्रों को मिली मंजूरी

354 नए धान खरीदी केंद्रों को मंजूरी, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

नवागढ़। किसानों को उनकी उपज बेचने में सुविधा देने के लिए साय सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 और आगामी वर्षों के लिए प्रदेश में 354 नए धान उपार्जन केंद्र खोलने की मंजूरी दी है। खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल की पहल से लिए गए इस निर्णय से किसानों को नजदीक में ही धान बेचने की सुविधा मिलेगी और दूर के खरीदी केंद्रों तक उपज ले जाने की परेशानी कम होगी।

बेमेतरा जिले में पिपरिया, कंदई, सांकरा, भाठासोरही, गांगपुर, लालपुर, बटार, करचुवा, मजगवां, एरमशाही और तेंदू समेत कई स्थानों पर नए केंद्र स्वीकृत किए गए हैं। वहीं नवागढ़ क्षेत्र में पुटपुरा, ठेंगा भाठ, बाघुल, नांदल, गाड़ामोर और तोरा सहित विभिन्न स्थानों को भी नए धान खरीदी केंद्रों की सौगात मिली है।

शासन ने नए केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए पर्याप्त भूमि, धान के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था, बिजली, प्रकाश, पेयजल, इंटरनेट कनेक्टिविटी और आवागमन के लिए उचित रास्ते की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

सरकार के इस फैसले से प्रदेश की धान खरीदी व्यवस्था को और अधिक किसान-केंद्रित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। किसानों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल के प्रति आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!