बचरापोंडी। जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक-10 (बचरापोंडी) से भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी श्रीमती चुन्नी पैकरा आगामी पंचायत चुनाव के लिए 3 फरवरी 2025 को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। यह नामांकन सुबह 11:00 बजे कलेक्टर कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में भरा जाएगा।
भाजपा कार्यकर्ताओं में नामांकन को लेकर उत्साह है, और इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थकों के पहुंचने की संभावना है। पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि श्रीमती चुन्नी पैकरा क्षेत्र में अपनी लोकप्रियता और जनता के बीच मजबूत पकड़ के चलते प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं। भाजपा ने उनके समर्थन में कार्यकर्ताओं से एकजुट होने की अपील की है।
गौरतलब है कि बचरापोंडी क्षेत्र में पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं, और विभिन्न दलों के प्रत्याशी अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। ऐसे में भाजपा समर्थित प्रत्याशी चुन्नी पैकरा के नामांकन को लेकर भी राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
