रायपुर। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में रायपुर नगर निगम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए देश के 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में छठा स्थान हासिल किया है। वार्ड स्तर पर भी शहर ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है।
रायपुर में वायु प्रदूषण के प्रमुख मानक पीएम-10 के स्तर में भी लगातार सुधार दर्ज किया गया है। वर्ष 2022-23 में पीएम-10 का स्तर 78 µg/m³ था, जो वर्ष 2025-26 में घटकर 64 µg/m³ रह गया। इस तरह तीन वर्षों में पीएम-10 के स्तर में करीब 18 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।
नगर निगम के प्रयासों से शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार के साथ-साथ वार्ड स्तर पर भी बेहतर परिणाम सामने आए हैं। वार्ड क्रमांक 42 और वार्ड क्रमांक 30 ने भी सर्वेक्षण में स्थान हासिल कर रायपुर की उपलब्धि में योगदान दिया है।
