बलरामपुर में सड़क की समस्या को लेकर कलेक्टर से मिलने पहुंचे आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता को कथित अभद्रता और उग्र व्यवहार के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। नेता ग्रामीणों के साथ अपनी समस्या रखने कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे। आरोप है कि बातचीत के दौरान वे आक्रोशित हो गए, जिसके बाद मामला बढ़ गया और पुलिस ने उन्हें तत्काल हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया।
बताया गया कि कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता और आत्मीयता से सुनीं तथा उनके समाधान का आश्वासन दिया। वहीं, दंडाधिकारी के कार्यालय में हुए घटनाक्रम को लेकर लोगों में नाराजगी है और कलेक्टर से अभद्रता को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।
