Advertisement Carousel

बस्तर में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाने की तैयारी, Z+ से Z श्रेणी में आएंगे कई बड़े नाम

केदार कश्यप, महेश गागड़ा, दीपक बैज और कवासी लखमा की सुरक्षा में कटौती की जानकारी; गृह विभाग जल्द जारी कर सकता है आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में भाजपा और कांग्रेस से जुड़े 116 नेताओं की सुरक्षा श्रेणी में बदलाव किए जाने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि इन नेताओं की सुरक्षा Z+ से Z और Z से Y+ श्रेणी में की गई है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ गृह विभाग की ओर से जल्द आधिकारिक आदेश जारी किए जाने की बात कही जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भाजपा और कांग्रेस के नौ नेताओं की सुरक्षा Z+ से घटाकर Z श्रेणी की गई है। इनमें प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व मंत्री कवासी लखमा के नाम शामिल बताए जा रहे हैं।

कर्मा परिवार की सुरक्षा भी घटाई गई

जानकारी के मुताबिक, बस्तर के कर्मा परिवार को मिली सुरक्षा में भी Z+ से Z श्रेणी में बदलाव किया गया है। इसके अलावा बस्तर संभाग के सांसदों, विधायकों और पूर्व मंत्रियों की सुरक्षा श्रेणियों में भी कटौती किए जाने की बात सामने आई है।

आधिकारिक आदेश का इंतजार

सुरक्षा श्रेणी में बदलाव की इस जानकारी के बीच अब गृह विभाग के आधिकारिक आदेश पर नजर है। आदेश जारी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि किन-किन नेताओं की सुरक्षा में बदलाव किया गया है और नई व्यवस्था कब से लागू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!