Advertisement Carousel

पुलिस परिवार के हत्यारों को फांसी देने के लिए खुद जल्लाद बनने को तैयार उज्ज्वल दीवान

मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को लिखा पत्र, दोषियों को मृत्युदंड देने की मांग उठाई

रायपुर। सूरजपुर पुलिस परिवार से जुड़े हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर संयुक्त पुलिस कर्मचारी एवं परिवार कल्याण संघ के अध्यक्ष उज्ज्वल दीवान ने मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने मामले के दोषियों कुलदीप साहू, चंद्रकांत चौधरी और फूल सिंह उर्फ रिंकू विश्वकर्मा को फांसी दिए जाने की मांग करते हुए स्वयं निःशुल्क जल्लाद बनने की इच्छा जताई है।

उज्ज्वल दीवान ने अपने पत्र के माध्यम से पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की सुरक्षा, सम्मान तथा न्याय का मुद्दा उठाया है। उनका कहना है कि पुलिस परिवारों के साथ होने वाली गंभीर आपराधिक घटनाओं में पीड़ितों को न्याय मिलना चाहिए और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

दीवान ने कहा कि उनका उद्देश्य पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करना और न्याय की मांग को सरकार तक पहुंचाना है। उनके इस पत्र से पुलिस कर्मचारियों और उनके परिवारों की सुरक्षा का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

मृत्युदंड का क्रियान्वयन निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत ही किया जाता है। इस संबंध में सरकार की प्रतिक्रिया सामने आने का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!