जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता रामलीला मैदान में उठाएंगे लोकतंत्र और मताधिकार का मुद्दा
कोरिया। दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को आयोजित होने वाले कांग्रेस के ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ प्रदर्शन में शामिल होने के लिए कोरिया जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता रवाना हो गए हैं। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। प्रदर्शन में इंडिया गठबंधन के घटक दलों के शामिल होने की भी बात कही गई है।
दिल्ली रवाना होते हुए जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि यह अभियान लोकतंत्र की रक्षा, संविधान के सम्मान और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की आवाज बुलंद करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
वहीं, अशोक जायसवाल ने कहा कि अभियान के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान की गरिमा और नागरिकों के मताधिकार से जुड़े मुद्दे उठाए जाएंगे। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों से आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।
इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरेश जायसवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती मरकाम, रामकृष्ण साहू, सत्यप्रकाश तिवारी, स्वतंत्र महोबिया, बिहारी लाल राजवाड़े, विजय सिंह, शीतल सिंह, दिलबंधु यादव, संतोष सिंह लालू, रामसाय सोरी, बसंत सिंह पोया, राजू भगत, पार्षद वाशिम खान, रामकुमार सिंह, रामकुमार यादव, निखिल कुमार कुशवाहा, पत्रकार लाल दास महंत सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
