Advertisement Carousel

महादेव सट्टा ऐप केस: सौरभ चंद्राकर की 2 दिन की ट्रांजिट रिमांड मंजूर, 4 नवंबर तक रायपुर कोर्ट में पेश करने का आदेश

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने CBI की अर्जी पर दी अनुमति, रायपुर लाने का रास्ता साफ

रायपुर/नई दिल्ली। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में कथित सट्टा किंग सौरभ चंद्राकर को लेकर दिल्ली की अदालत ने बड़ा आदेश दिया है। दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट ने सौरभ चंद्राकर की दो दिन की ट्रांजिट रिमांड मंजूर कर दी है। CBI की अर्जी पर अदालत ने यह अनुमति प्रदान की।

अदालत के आदेश के अनुसार, सौरभ चंद्राकर को 4 नवंबर 2026 तक रायपुर की विशेष CBI अदालत में पेश किया जाना है। ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद अब उसे दिल्ली से रायपुर लाने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

महादेव सट्टा ऐप मामले में रायपुर की विशेष अदालत में पेशी को लेकर यह आदेश अहम माना जा रहा है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई रायपुर में होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!