00 राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियत्रंण संगठन के राज्यस्तरीय सम्मेलन में शामिल हुए पदाधिकारी
कोरिया / मनेन्द्रगढ / राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियत्रंण संगठन अपने स्थापना काल से ही मानव सेवा के प्रति समर्पित रहा है। संगठन से जुडे सभी सदस्य पूर्व निष्ठा के साथ आमजनों के अधिकारों के संरक्षण एवं अपराध नियत्रंण के लिए अपनी महती भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। छत्तीसगढ में भी यह संगठन अपनी प्रभावी भूमिका के लिए जाना जाएगा। उक्त बातें राजधानी रायपुर में आयोजित राज्यस्तरीय सम्मेलन में शामिल होकर लौटे राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियत्रंण संगठन के सरगुजा संभाग अध्यक्ष आकाश दुआ ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही।
उल्लेखनीय है कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र तिवारी द्वारा हाल ही में आकाश दुआ को संगठन के सरगुजा संभाग अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया हैं। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पण्डित मोहित नवानी की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष द्वारा की गई है। संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से रायपुर में एक दिवसीय राज्यस्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया इस सम्मेलन मे जिले से जिला अध्यक्ष गौरव गुप्ता , प्रदेश सचिव रविन्द्र रैना , दीपक जायसवाल , महिला मोर्चो की संभागीय अध्यक्ष अफशाना बेगम समेत अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। सम्मेलन में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पण्डित मोहित नवानी, प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र तिवारी , राष्ट्रीय महासचिव बृजेश पाठक , राष्ट्रीय महासचिव महिला मोर्चो नीना युसूफ , प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चो याशमीन खान समेत अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों का मार्ग दर्शन प्राप्त हुआ। इस दौरान संगठन के प्रदेष अध्यक्ष सुरेन्द्र तिवारी ने कहा कि यह संगठन राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में किसी भी पीडित पक्ष की शिकायत पर पूर्ण जांच कराने एवं पीडित पक्ष को न्याय दिलाने में अपनी महती भूमिका का निर्वहन करता है। इसके साथ सरकारी तंत्र में व्याप्त में अनैतिक कार्यो के प्रति जनता में जागरूकता पैदा करता है। मां गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए जनजागरण अभियान चलाने एवं संगठन के द्वारा निःशुल्क मेडिकल एंबुलेंस के संचालन में संगठन की बडी भूमिका है। गरीब कन्याओं के विवाह हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करने , जनता के मन से पुलिस का भय निकालकर मित्र पुलिस का भाव तथा नशा उन्मूलन कार्यक्रम में हमारा संगठन बडी भूमिका निभा रहा हैं । संगठन के जिला अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि संगठन स्वच्छ समाज व स्वस्थ्य स्वच्छ राज्य के लिए सरकार को सहयोग प्रदान करता है। तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ आमजनमानस में जनजागरण अभियान चलाने व प्रदेश व भारत सरकार से सहयोग लेकर निःशुल्क छात्रावास व चिकित्सालय के संचालन में संगठन बडी भूमिका निभा रहा है। संगठन के प्रदेश सचिव रविन्द्र रैना ने इस मौके पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन पर्यावरण एवं वन्य जीव जंतुओं के संरक्षण के लिए भारत सरकार व राज्य सरकारों को सहायता प्रदान करता है। महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए निदोर्षो को मुक्त कराने व दोषियों को दण्ड दिलाने में अपनी बडी जिम्मेदारी निभाता है।