Advertisement Carousel

पूर्व सीएम रमन और सांसद पांडे राजगामी संपदा समिति से बाहर, पदेन सदस्य रहे दोनों को प्रस्ताव के बाद हटाने का फैसला

राजनांदगांव / रियासतकालीन जमीन की निगरानी कर रही राजनांदगांव की राजगामी संपदा न्यास समिति में पदेन सदस्य पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और सांसद संतोष पांडे को समिति से बाहर कर दिया गया है। एक विशेष प्रस्ताव लाकर दोनों को राज्य सरकार द्वारा मनोनीत नहीं किए जाने के आधार पर समिति से हटा दिया गया है। इस फैसले से भाजपा में खलबली मच गई है।

बताया जाता है कि कांग्रेस सरकार पर भाजपा इस मुद्दे को लेकर आक्रमण कर सकती है। राजनीतिक तौर पर इस फैसले के अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि राजगामी संपदा समिति के अध्यक्ष विवेक वासनिक और सदस्यों ने बैठक में दोनों को सदस्य पद से मुक्त कर दिया है। चर्चा है कि यह निर्णय प्रदेश सरकार के इशारे पर किया गया है।

अध्यक्ष श्री वासनिक ने चर्चा में कहा कि राज्य सरकार द्वारा दोनों को नियुक्त नहीं किया गया। अब समिति में सिर्फ सरकार द्वारा नियुक्त किए गए पदाधिकारी ही कार्य करेंगे।

error: Content is protected !!