जेल दाखिले के लिए कोर्ट से रिमांड मिलने के बाद भागा प्रकाश मानिकपुरी, तलाश में जुटी पुलिस
कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में आबकारी विभाग की अभिरक्षा से एक आरोपी के फरार होने का मामला सामने आया है। अवैध शराब परिवहन के मामले में गिरफ्तार प्रकाश मानिकपुरी कोर्ट से जेल दाखिले के लिए रिमांड मिलने के बाद अभिरक्षा से फरार हो गया। आरोपी के फरार होने की खबर से आबकारी विभाग में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, प्रकाश मानिकपुरी को अवैध शराब परिवहन के मामले में आबकारी विभाग ने गिरफ्तार किया था। न्यायालय से जेल दाखिले के लिए रिमांड मिलने के बाद आरोपी विभाग की अभिरक्षा में था। इसी दौरान वह मौका पाकर फरार हो गया।
आरोपी के फरार होने के बाद आबकारी विभाग की सुरक्षा व्यवस्था और अभिरक्षा में लापरवाही को लेकर सवाल उठने लगे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई है।
फरार आरोपी प्रकाश मानिकपुरी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। वहीं, आरोपी के फरार होने की परिस्थितियों को लेकर भी जांच की जा रही है।
