Advertisement Carousel

पुलिस-नक्सली मुठभेड़, दो हार्डकोर इनामी नक्सली ढेर, हथियार भी बरामद 

** डीआरजी राजनांदगांव, थाना गातापार आईटीबीपी एवं म0प्र0 की हाॅक फोर्स की सयुक्त आॅपरेशन में पुलिस को मिली सफलता
** प्लाटून नं0-55 का डिप्टी कमाण्डर विनोद निवासी गढ़चिरौली एवं सदस्य सागर निवासी दक्षिण बस्तर के शव बरामद
** मृत नक्सली 08 लाख एवं 02 लाख कुल 10 लाख के ईनामी थे
** मुठभेड़ में 02 हथियार बरामद 

राजनांदगांव / पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली है।

आपको बता दे कि राजनांदगांव के गातापार थाना क्षेत्र के जंगलों में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इसमें दो हार्डकोर इनामी नक्सलियों को मारने का दावा पुलिस ने किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों नक्सलियों पर बड़ा इनाम रखा गया था। मार गिराये गये नक्सलियों में एक नक्सली डिप्टी कमांडर विनोद है। जबकि दूसरे नक्सली का नाम सागर है। पुलिस के मुताबिक विनोद नक्सलियों का प्लाटून नंबर-55 का डिप्टी कमांडर था, जिस पर 8 लाख रुपये का इनाम था। जबकि सागर प्लाटून नंबर-55 का मेंबर था, जिस पर 2 लाख रुपये का इनाम था। मुठभेड़ गातापार थाना क्षेत्र के बोड़ला गांव के करीब हुई। नक्सलियों से मुठभेड़ गांव से करीब दो-ढाई किलोमीटर हुई। पुलिस को दोनों नक्सलियों के शव के साथ-साथ दो हथियार भी मिले हैं।

error: Content is protected !!