Advertisement Carousel

सरकार के बजट ने मध्यम वर्गीय परिवार के पेट मे लात मारने का काम किया – सरोज

रायपुर / प्रदेश महिला कॉग्रेस की अध्यक्ष फूलो देवी नेताम के निर्देश पर महिला कॉग्रेस की हल्ला बोल प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष सुधा सरोज ने बजट को लेकर बीजेपी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार पूर्णतः मध्यम वर्ग विरोधी है बीजेपी सरकार ने इस बजट में महिलाओं की पूरी तरह अनदेखी की है। इसमें कही भी महंगाई को कम करने के बारे में नही सोचा गया और न किसी प्रकार की राहत दी गई।

कॉग्रेस के शासन काल मे रसोई गैस की कीमत बिजेपी के शासन काल से आधे रेट में रसोई गैस मिला करती थी। आज गेस की कीमत आसमानों को छू रही है। साथ ही माध्यम वर्ग के महिलाओ को जो किसी तरह अपना घर चलाते है। जिनका बजट कम वेतन में घर चलाना होता है। उन सभी बहनों को इस बजट को लेकर घोर निराशा हाथ लगी है।

रसोई गैस के साथ – साथ अन्य घरेलू सामानों के रेट चार गुना कर दिए गए माध्यम वर्गीय परिवार को सिर्फ झुनझुना पकड़ा दिया गया।

बीजेपी सरकार पूरी तरह दोगली सरकार है जिसके कहने ओर करने में अंतर है। आज छत्तीसगढ़ में पिछले 14 वर्षों से बीजेपी की सरकार है उन्हें क्या पता महंगाई क्या होती है। महिलाये अपना घर कैसे चलाती है। ये तो सत्ता में मदमस्त होकर जनता के पैसों में विदेश घूम रहे है अगर रमन सिंह जी से पूछा जाये कि आपके यहाँ जो समान है उसका क्या दाम है तो निश्चित तौर पर वो उसका रेट नही बता पाएंगे।लेकिन उनके यहाँ काम करने वाले माध्यम वर्गीय परिवार के कर्मचारी से पूछा जाये तो वो झट से बता देंगे ऐसी है ये बीजेपी सरकार।

बीजेपी सरकार ने बजट में मध्यम वर्गीय परिवार के पेट मे लात मारने का काम किया है जिसका जवाब यहा की जनता उन्हें 2018 में सिहासन से हटाकर देगी।

error: Content is protected !!