Advertisement Carousel

महास्वच्छ्ता अभियान – 16 वें सप्ताह भी रहा जारी, वार्ड की साफ – सफ़ाई में बिता पुरा दिन

कोरिया / मनेंद्रगढ़ – स्वच्छ्ता महाअभियान के लगातार 16 वे सप्ताह में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष लखनलाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में रविवार सफ़ाई अभियान चलाया गया।

उल्लेखनिय है की छ. ग. प्रदेश के मुखिया डॉ. रमन सिंह के जन्मदिवस के दिन से भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष लखनलाल श्रीवास्तव की अगुवाई में यह अभियान चलाया गया था। जो की निरंतर अपनी गति से चलते हुए रविवार को 16 वाँ सप्ताह वॉर्ड क्रमांक 22 आमाखेरवा स्टाफ़ क्वाटर, सेंट्रल हॉस्पिटल, खान बचाओ केंद्र में गहन रूप से चलाया गया। जिसमें कचरों के अंबार को जेसीबी मशीन व ट्रेक्टर के माध्यम से डंप करके शहर से बाहर फेंका गया। जिसमें स्वयं भाजपा कार्यकर्ता सहित लखनलाल श्रीवास्तव हाथ में झाड़ू लेकर पूरे वॉर्ड की सफ़ाई किये। भाजपा के सतत प्रयास के माध्यम से महास्वच्छ्ता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें नगरवासी भी अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हुए जमकर प्रसंशा कर रहे है, व दूसरी ओर नगरपालिका व एसईसीएल की उदासीनता पर असंतोष व्यक्त कर रहे है।

इस पुरे अभियान को सफ़ल बनाने में मनेंद्रगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष तपन मुख़र्जी, महामंत्री आशीष सिंह, जमील शाह, पार्टी कार्यकर्ता सुरेश श्रीवास्तव, संदीप दुआ, दिलीप नायर, राजेश सिन्हा, देव तिवारी, तथा नागरिक ललित चंद्राकर, अमर नाथ, विजय कुमार, अयूब की सहभागिता रही।

error: Content is protected !!