Friday, April 26, 2024
Uncategorized खेत में सो रहे बैगा आदिवासी की कुल्हाड़ी मारकर...

खेत में सो रहे बैगा आदिवासी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या

-

राजनांदगांव / वनांचल क्षेत्र साल्हेवारा थाना के लालपुर गांव में खेत में सो रहे एक आदिवासी बैगा की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या करने का मामला सामने आया। हत्या के आरोपी अज्ञात हैं। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुटी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लालपुर निवासी बैगा आदिवासी सुकल सिंह मंगलवार रात को खाना खा कर अपने खेत में सोने गया हुआ था। रात में ही अज्ञात हमलावरों ने सुकल सिंह के शरीर में कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हत्या करके मौके से फरार हो गए।

बुधवार सुबह मृतक के परिजन खेत पहुंचे। इस दौरान सुकल सिंह का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। घटना की जानकारी गांव में तेजी से फैली। घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई है। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी साल्हेवारा पुलिस को दी गई। पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंची। घटना स्थल मुख्यालय साल्हेवारा से करीब 20 किलो मीटर दूर घोर जंगल स्थित गांव का बताया जा रहा है। घटना स्थल नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। इससे नक्सली भी वारदात भी को सकता है।

Latest news

बिरनपुर सांप्रदायिक दंगे की CBI जांच शुरू , एक हफ्ते बाद आएगी टीम…

रायपुर। बेमेतरा के बिरनपुर सांप्रदायिक दंगे की CBI ने जांच शुरू कर दी है। CBI की टीम...

मुझे बूथ पर जाने से रोका जा रहा है, मेरे खिलाफ लगाए जा रहे मुर्दाबाद के नारे:भूपेश बघेल

राजनांदगांव। कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल ने कहा कि मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।...

रायपुर रेल मंडल के नए मंडल वाणिज्य प्रबंधक बने राकेश सिंह…

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में मंडल वाणिज्य प्रबंधक राकेश सिंह को बनाया गया हैं।...

चुनाव ड्यूटी में लगे जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप…

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है. इस बीच गरियाबंद जिले से बड़ी खबर...

छत्‍तीसगढ़ की तीन सीटों पर वोटिंग जारी,डिप्टी सीएम शर्मा, विधायक बोहरा और कलेक्टर महोबे ने किया मतदान…

कवर्धा। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 3 सीटों पर 26 अप्रैल को प्रातः 7 बजे से मतदान...

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!