Advertisement Carousel

नपा पर 1 करोड़ 68 लाख का बिजली भुकतान बकाया, नपा की CMO ने कहा –  कोई नहीं बात नहीं है…. 

कोरिया / नगर पालिका बैकुण्ठपुर इन दिनों शायद आर्थिक तंगी से जूझ रहा है. हालात ये है कि नगर पालिका ने पिछले कई महीनों से बिजली बिल का भुगतान नहीं किया है. जानकारी के मुताबिक, नगर पालिका को विजली विभाग द्वारा कई बार सुचना भेजी गई उसके बाद भी भुकतान नहीं किया जाना समझ से परे है. फ़िलहाल भुकतान 1 करोड़ 68 लाख 73 हजार 373 रुपए पहुंच गई है. 
बता दे की कोरिया जिले में शासकीय – अशसकीय विभागों में विजली बिल की बकाया राशि  बिजली विभाग के लिए सर दर्द बनता जा रहा है और बिलो का भुगतान समय पर नहीं किये जाने के कारण इस राशि पर प्रतिदिन सरचार्ज भी लगते जा रहा है.

जब इस संबन्ध में नगर पालिका बैकुण्ठपुर की सीएमओ ज्योत्सना टोप्पो से भुकतान में लेटलतीफी का कारण जानना चाहा तो उनका कहना था की शासन स्तर पर उन्हें सीधे रायपुर से ही हेंडओवर हो जायेगा पहले भी ऐसा होता रहा है. कोई नहीं बात नहीं है.

error: Content is protected !!