Advertisement Carousel

खेत में सो रहे बैगा आदिवासी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या

राजनांदगांव / वनांचल क्षेत्र साल्हेवारा थाना के लालपुर गांव में खेत में सो रहे एक आदिवासी बैगा की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या करने का मामला सामने आया। हत्या के आरोपी अज्ञात हैं। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुटी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लालपुर निवासी बैगा आदिवासी सुकल सिंह मंगलवार रात को खाना खा कर अपने खेत में सोने गया हुआ था। रात में ही अज्ञात हमलावरों ने सुकल सिंह के शरीर में कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हत्या करके मौके से फरार हो गए।

बुधवार सुबह मृतक के परिजन खेत पहुंचे। इस दौरान सुकल सिंह का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। घटना की जानकारी गांव में तेजी से फैली। घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई है। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी साल्हेवारा पुलिस को दी गई। पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंची। घटना स्थल मुख्यालय साल्हेवारा से करीब 20 किलो मीटर दूर घोर जंगल स्थित गांव का बताया जा रहा है। घटना स्थल नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। इससे नक्सली भी वारदात भी को सकता है।

error: Content is protected !!