Advertisement Carousel

यात्री बस में आगजनी करने वाले तीन नक्सली गिरफ्तार

दंतेवाड़ा  / पुलिस ने यात्री बस में आगजनी में शामिल तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का आरोप है कि इन नक्सलियों ने कसोली इलाके में बुधवार सुबह बस में आगजनी की थी. एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने नक्सलियों के गिरफ्तारी की पुष्टि है.

दंतेवाड़ा पुलिस का दावा है कि कसोली इलाके में आगजनी की घटना के 2 घंटे के अंदर आरोपी तीन नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस का कहना है कि तीनों नक्सली यात्री बस में हुए आगजनी में शामिल थे. कौर गांव से नक्सलियों के गिरफ्तारी की बात पुलिस कह रही है. पुलिस का कहना है कि यात्री बस में आगजनी के बाद पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ भी हुई. जवानों की जवाबी के बाद नक्सलियों मौके से फरार हो गए थे. पुलिस के मुताबिक मौके से भाग रहे नक्सलियों का पीछा करते हुए जवान कौर गांव पहुंचे. इसी गांव से आरोपी तीन तीन नक्सलियों को फिर गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार नक्सलियों से मोबाइल भी जब्त किया गया. नक्सलियों ने आगजनी के बाद बस में बैठे यात्रियों से मोबाइल छीन लिए थे. मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के घायल होने का दावा भी पुलिस कर रही है.

error: Content is protected !!