Advertisement Carousel

विनोद ने प्रमाणित किया कि सांप को कितना भी दूध पिलाओं अंत में काटेगा ही: सुब्रत डे ने कसा व्यंग

रायपुर / जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे. के युवां प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनोद तिवारी द्वारा आज पार्टी छोड़कर कांग्रेस प्रवेश लिये जाने पर प्रतिक्रिया देते हुये पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुब्रत डे ने कहा कि विनोद तिवारी को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने सदैव सर्वोच्चय पद और सम्मान दिया जोगी परिवार ने सदैव उसे अपने परिवार का सदस्य माना। लेकिन चुनाव पूर्व अपने राजनैतिक लालसाओं और अनैतिक इच्छाओं की पूर्ति के लिये उन्होने पार्टी को धोखा दिया और पार्टी से विश्वासघात किया। जो व्यक्ति अपनी राजनैतिक उत्पत्ति देने वालों को छल सकता है वो क्या किसी और पार्टी में विश्वास कायम कर पायेगा ?

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रवक्ता सुब्रत डे ने कहा कि विनोद तिवारी ने यह प्रमाणित कर दिया कि सांप को कितना भी दूध पिलाओं वो अंत में काटेगा ही।

error: Content is protected !!