Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ में पहली बार मछुआरो के हित मे बजट भूपेश है तो भरोसा है – मांझी

कोरिया / ऑल इंडिया फिशरमेंन कांग्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री श्री संतोष कुमार मांझी ने बताया कि पहली बार छत्तीसगढ़ बजट में मछुआरों का ख्याल रखा गया है, छत्तीसगढ़ शासन में माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने मछुआरों के लिए 171 करोड 20 लाख रुपये का बजट और 2 लाख मछुआ परिवारो को रोजगार सृजन करने, मछली पालन को कृषि का दर्जा देकर निश्चित ही मछुआरों के लिए विकास की नई सृजन गाथा लिखी जाएगी, नदी किनारे विद्युत लाइन का विस्तार किया जाएगा। साथ ही मछुआरो का सम्मान बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ नही भारत के पटल रखकर एक नया इतिहास रच दिया है बिलासपुर एयरपोर्ट का नाम बिलासा देवी केवट रखकर, छत्तीसगढ़ के मछुआ समुदाय की और से छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल जी को बहुत बहुत धन्यवाद और आभार।

error: Content is protected !!