Advertisement Carousel

जोगी ने की अपनी ’’विजय रथ’’ आरंभ, ली 5 प्रतिज्ञा, 6 दिन में 11 विधानसभा में फूकेंगे चुनावी बिगुल

रायपुर / जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे. के संस्थापक अध्यक्ष अजीत जोगी 23 से 28 अगस्त तक चलने वाली विजय यात्रा का आरंभ रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मां बंजारी मंदिर भनपुरी से आरंभ की।

यात्रा आरंभ करने के पूर्व अजीत जोगी ने मां बंजारी की पूजा अर्चना की एवं माता बंजारी का आर्शिवाद लेकर पांच प्रतिज्ञा की जिसमें ….

(1) उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रदेश में जन्म लेने वाली हर एक बालिका के जन्म के दिन ही उसके नाम से एक लाख रूपये का फिक्स डिपाजिट प्रदेश सरकार करेगी और उसके बालिग होने के बाद उसके विवाह के समय उसे वह राशि निकाल सकेगी।
(2) प्रदेश के किसानों को 2500 रूपये धान का समर्थन मूल्य दिया जाएगा।
(3) प्रदेश के प्रत्येक बेरोजगारों को रोजगार हेतु नई नीति बनायी जाएगी जिसमें शासकीय संस्थाओं में प्रदेश के बेरोजगारो को रोजगार एवं निजी औद्योगिक संस्थाओं में 90 प्रतिशत रोजगार देना अनिवार्य होगा।
(4) प्रदेश में शराबबंदी लागू की जायेगी एवं जो जहां निवास करता है चाहे वह आबादी क्षेत्र हो या गैर आबादी क्षेत्र उसे वहा का पट्टा दिया जायेगा।
(5) प्रदेश के व्यापारियों को लाभ देने के लिए स्टेट जीएसटी को आधा किया जाएगा और आबकारी टैक्स माफ किये जायेगें।

श्री जोगी ने मां बंजारी के सामने प्रतिज्ञा की की ये पांच बिन्दु मुख्यमंत्री के शपथ के साथ पहला हस्ताक्षर किया जाएगा। श्री जोगी ने मंदिर प्रांगण में उपस्थित 5000 लोगो को संबोधित करते हुये कहा कि छत्तीसगढ़ का हित ही मेरे लिए सर्वोपरि है। अब प्रदेश की हर निर्णय प्रदेश की जनता के इच्छा के अनुरूप लिया जाएगा। आज मैने माता के सामने प्रतिज्ञा की है माता ही इस प्रतिज्ञा को पूर्ण करने के लिए अवश्य ही मुख्यमंत्री बनायेगी। श्री जोगी ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह के सरकार में तीन राक्षस पैदा हो गये है जिसमें (1) बेरोजगारी का राक्षस (2) भ्रष्टाचार का राक्षस (3) प्रदेश को कर्ज में लादने का राक्षस इन तीनों राक्षसों का वध मैं करूंगा। इस दौरान शिव सेना के आलोक पाल और उनके साथियों ने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ में प्रवेश किया।

विजय यात्रा के शुभारम्भ पर अजीत जोगी के भाषण के प्रमुख अंश:

ये विजय रथ , छत्तीसगढ़ के मेरे बेरोजगार युवा साथियों का रथ है, मेरे छत्तीसगढ़ के मजदूरों और किसानों का रथ है, छत्तीसगढ़ की मेरी बहनों और बेटियों का रथ है, छत्तीसगढ़ के मेरे व्यापारी भाइयों का रथ है। ये “छत्तीसगढ़ विजय रथ” है। विजय रथ की विजय यात्रा आज बंजारी माता के आशीर्वाद से शुरू हो गई है। पंद्रह साल छत्तीसगढ़ ने डॉक्टर रमन सिंह को मौका दिया और बदले में डॉक्टर ने गरीब जनता को *कर्ज और मर्ज* दिया।

मुख्यमँत्री बनने के पहले ही दिन मैं पांच आदेश पर अपने हस्ताक्षर करूँगा –
1. छत्तीसगढ़ के मेरे बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी में 100% और निजी नौकरी में 90% आरक्षण दूंगा और जब तक नौकरी न दे सकूँ, ₹2000 रुपया तक का हर महीने भत्ता दूंगा।
3. किसानों का पूरा कर्जा माफ करूँगा और 2500 रुपया प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य दूंगा।
5. महिलाओं के हित में शराबबंदी लागू करूँगा।आदिवासी क्षेत्रों को छोड़कर, प्रदेश के सभी जगहों पर शराब पर प्रतिबंध होगा। और जब भी छत्तीसगढ़ में कोई बेटी जन्म लेगी, उसके नाम के खाते में एक लाख का एफ़॰डी॰ करूँगा।
7. व्यापारी भाइयों का कर भार- SGST, आबकारी, पेट्रोल, बिजली शुल्क- आधा करूँगा और
8. जो जहां रह रहा है, उसे उस जमीन का पट्टा दूंगा।

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रवक्ता सुब्रत डे ने कहा है कि आज दोपहर 2 बजे श्री जोगी अपने नये विजय रथ से विजय यात्रा पर निकले। पहले चरण में 11 विधानसभाओं मे फूकेंगें चुनावी बिगुल 150 से अधिक गांवो कस्बों में करेगें रोड शो, 40 से अधिक आमसभाओं को करेगें संबोधित इस दौरान वे लगभग वे 501 किलोमीटर की यात्रा करेगें। श्री जोगी आज मां बंजारी धाम से यात्रा आरंभ कर आज धरसींवा होते हुये रात्रि विश्राम आरंग विधानसभा अंतर्गत खरोरा में करेगें।

आज के उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अजीत जोगी के साथ विधायक अमित जोगी, आर.के.राय, सियाराम कौशिक, पूर्व विधायक परेश बागबाहरा, चन्द्रभान बारमते, डाॅ. ओमप्रकाश देवांगन, योगेश तिवारी, सूर्यकांत तिवारी, इकबाल अहमद रिजवी, सुब्रत डे, संजीव अग्रवाल, नितिन भंसाली, महेश देवांगन, आसिफ मेमन, अमर गिदवानी, प्रमोद झा, राहिल रउफी, के. सूरज, सनत बंटी साहू, प्रकाश मारकंडे, राजेन्द्र बेरबंश, महेन्द्र सेन, अनिता सिंह, गीतांजली सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थें।

error: Content is protected !!