कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के ग्राम सलवा में 506.90 लाख के स्टेडियम का विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. महंत ने भूमि पूजन किया।
इस दौरान इनके साथ धर्मपत्नी कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत और नगरीय प्रशासन व प्रभारी मंत्री डाॅ. शिव कुमार डहरिया, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त गुलाब कमरों, बैकुंठपुर विधायक अम्बिका सिंह देव और मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान अपने उद्बोधन में प्रभारी मंत्री शिव कुमार डहरिया ने कहा कि आज जिले में खेल स्टेडियम का निर्माण होने जा रहा है इससे खेल क्षेत्र में प्रतिभाओ को अच्छा अवसर मिलेगा प्रदेश व देश में कोरिया का नाम रौशन होगा। देश मे युवाओ को खेलने का अवसर मिलेगा। छत्तीसगढ़ सरकार खेल के प्रति गम्भीर है।
मनेन्द्रगढ़ और चिरमिरी को जिला बनाने कि मांग काफी गम्भीर है इस पर कहा कि सरकार द्वारा जो सम्भव होगा वो सरकार करेगी। वही भरतपुर में रेत उत्खनन वाले मामले में कहा कि हमारे पास अभी तक कोई शिकायत नही आई है। अगर शिकायत होती है तो कार्यवाही की जायेगी।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने नेताओ पर तंज कसते हुए कहा कि, कोरिया में गांठ बहुत है, इसे सुलझाने डॉ डहरिया जी को लाया गया है, उन्होंने कहाँ की एक ही स्टेडियम में खेले, अलग – अलग स्टेडियम में खेलने से परफॉर्मेंस खराब हो जाता है। उन्होंने मनेन्द्रगढ़ विधायक के 10 हजार करोड़ की मांग करने पर कहा कि जब मैं सांसद था तो 600 करोड़ रुपये लाया था, जिस चमचमाती सड़क पर आज चल रहे है। आप ये बताओ कि 10 हजार करोड़ खर्च कहाँ होगा। कहा कि कोई योजना बनाया गया होगा तो केंद्र सरकार से इसकी मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि कोरिया पर्यटन और फूलों का जिले के लिए काफी संभावनाएं है, मैंने इसका प्रयास किया भी था।

