Advertisement Carousel

2 महिलाओं समेत 11 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

बीजापुर / छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ लगातार सुरक्षाबल कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे नक्सली बौखलाए हुए हैं और वो सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए लगातार कायराना हरकत कर रहे हैं। इसी बीच नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। कुटरू पुलिस ने 11 हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नक्सलियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।

गिरफ्तार किए गए नक्सलियों के खिलाफ कई थानों में अपराध दर्ज हैं। पुलिस को पकड़े गए नक्सलियों की लंबे समय से तलाश थी। कुटरू एसडीओपी प्रशांत शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस और डीआरजी के जवानों द्वारा ये कार्रवाई की गई है।

error: Content is protected !!