00 कलेक्टर कोरिया को आपदा की जानकारी दे जाँच के दिए निर्देश, विधायक विनय और महापौर कंचन मौके का किया मुआयना
कोरिया / छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में बीते तीन दिन से कभी सुबह तो कभी दोपहर बारिश हो रही है, शानिवार को जिले के जनपद पंचायत खड़गवां और उससे सटे सभी ग्रामो के साथ सबसे नजदीक जिले एक नगर निगम चिरमिरी में अचानक चले अंधी तूफान और ओला वृति से जहाँ ग्रामीणों को सफल का नुक्सान हुआ वही नगर निगम के की वार्डो में निवास रथ लोगो के घरो की छत पर पेड़ो वे गिरने से हजारों की गरेलू सामग्री का नुक्सान हुआ बावजूद इसके खड़गवां के कई ग्राम पंचायतों के जमकर ओलावर्ष्टि हुई, जिस से किसानों को खासा नुकसान हुआ। जैसे ही अंधी तूफान कुछ कम हुआ इसकी जानकारी तत्काल ग्रामवासियो ने अपने क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल और नगर निगम चिरमिरी के वार्ड क्रमांक 21 के पार्षद श्रीमती सोगरा बेगम ने महिला महापौर कंचन जायसवाल को दी जानकारी मिलते ही विधायक डॉक्टर विनय ग्रामीण अंचल खड़गवां तो महापौर कंचन निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 21 में पहुच कर इस प्राकृतिक आपदा की जानकारी लेकर तत्काल कलेक्टर कोरिया को अवगत कराते हुए इस आपदा की क्षति के मुआवजे की जाँच और आंकलन कर राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ।
जानकारी अनुसार जिले में बुधवार से हर दिन अलग अलग समय पर बारिश हो रही है, बारिश के पहले काफी तेज हवाएं आती है जिसके बाद तेज बारिश होती है हालांकि बारिश कुछ देर ही गिरती है परंतु पड़ रही भीषण गर्मी में उमस का वातावरण छोड़ जाती है, बुधवार और गुरुवार को शाम को बारिश हुई, तो शुक्रवार को रात में शनिवार को एकदम अचानक दोपहर के लगभग 3 बजे से बारिश शुरू हो गई, जो लगभग आधे घंटे हुई, इसके बाद दोपहर में खड़गवां क्षेत्र के कई ग्राम पंचायतों में जमकर ओले गिरे। वही दूसरे क्षेत्रों में काफी तेज आंधी तूफान देखा गया।
बेमौसम बारिश के कारण इस बार आम की फसल उतनी अच्छी नही हुई है, ऐसे में तेज हवाओं के कारण आम टूट कर गिर गए जिसे बीनने के लिए लोग टूट पड़े है तेज हवाओं के बीच कई स्थानों पर लोगो को आम बीनते देखा गया। यही हाल गर्मी की मक्का की है, ओले के कारण इस फसल को खासा नुकसान हुआ है। वही गेंहू की कुछ फसल जो अब तक कट नही पाई है उसे भी नुकसान होने की बात कही जा रही है।



