Thursday, March 27, 2025
Uncategorized सीएम साय की पहल से फिर 2 लोगों को...

सीएम साय की पहल से फिर 2 लोगों को मिली अनुकंपा नियुक्ति, मिला भरण-पोषण का सहारा

-

रायपुर,10 अगस्त 2024। मुख्यमंत्री विष्णु देव के सुशासन में त्वरित एवं संवेदनशील पहल से गरियाबंद जिले के 2 लोगों को अनुकंपा नियुक्ति मिली है। जिला प्रशासन बबली विश्वकर्मा एवं भामिनी दीवान को अनुकंपा नियुक्ति सौंपकर निष्ठा एवं लगन से शासकीय सेवा करने की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। पति के निधन पश्चात परिवार के भरण पोषण के लिए चिंतित दोनों महिलाओं की समस्या दूर हो गई है। शासन के सहयोग से मिले अनुकंपा नियुक्ति के फलस्वरूप अब उनके बच्चों की पढ़ाई लिखाई एवं देखरेख की भी चिंता दूर हो गई है। दोनों को भृत्य पद पर नियुक्ति दी गई है।

बबली को शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल परसदाकला एवं भामिनी को शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल छुरा में पोस्टिंग दी गई है। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के द्वारा अनुकंपा नियुक्ति मिलने से आज दोनों महिलाओं के परिजनों ने खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन के प्रति अपना आभार जताया। अनुकंपा नियुक्ति मिलने के बाद उन्होंने कहा कि राज्य शासन की नीति के तहत त्वरित पहल से नौकरी मिल गई है। जिससे आर्थिक समस्याओं को दूर करने एवं परिवार के पालन पोषण में सहायक होगी।

शासन के प्रावधानों के तहत गरियाबंद जिले के कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों को तेजी से निराकृत करने के निर्देश दिये हैं। इसी के तहत अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों को तेजी से पूर्ण किया जा रहा है। आज अनुकंपा नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाली फिंगेश्वर निवासी बबली विश्वकर्मा ने बताया कि उनके पति शिक्षक के रूप में सेवारत थे। उनके निधन के बाद परिवार चलाना मुश्किल हो गया था। बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता रहती थी। उन्होंने बताया कि अनुकंपा नियुक्ति मिलने से परिवार के पालन पोषण एवं देखरेख में सहायता मिलेगी, साथ ही भविष्य भी सुरक्षित रहेगा।

इसी प्रकार छुरा विकासखंड के ग्राम अकलवारा की रहने वाली भामिनी दीवान के पति भी शिक्षा विभाग में पदस्थ थे। उनके निधन के पश्चात उन्हें भृत्य के रूप में नियुक्ति मिली है। उन्होंने बताया कि पति के जाने के बाद भविष्य चिंतित था। शासन की पहल से अनुकंपा नियुक्ति मिलने से परिवार के खुशहाली में मदद होगी।

Latest news

CBI की छापेमारी पर सियासी घमासान, भूपेश बघेल ने मोदी-शाह पर लगाया संरक्षण का आरोप

रायपुर। छत्तीसगढ़ में CBI की छापेमारी को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया...

15 घण्टे की छापेमारी, भूपेश बघेल ने मीडिया से कहा, फिर कुछ नहीं मिला ?

भिलाई। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित आवास पर केंद्रीय...

कश्मीर की वादियों में बसा स्वर्ग: बेताब घाटी भी हैं अद्भुत, ट्रैकिंग और कैंपिंग के लिए मजेदार

पहलगाम (अनंतनाग)।बर्फ से ढके पहाड़ों, हरी-भरी वादियों, बहती नदियों और घने जंगलों...

अन्नपूर्णा सर्किट: हिमालय की गोद में बसा दुनिया का सबसे खूबसूरत हाई-एल्टीट्यूड ट्रेक

काठमांडू: नेपाल में स्थित अन्नपूर्णा सर्किट ट्रेक को दुनिया के सबसे रोमांचक...
- Advertisement -

चूड़धार ट्रैक: शिव की नगरी में रोमांच, प्रकृति और आस्था का अद्भुत संगम

हिमाचल प्रदेश की सुरम्य वादियों में बसा चूड़धार ट्रैक अपने अनूठे प्राकृतिक सौंदर्य,...

छत्तीसगढ़ में कानून का राज है, जो भी दोषी होगा, उसे सख्त से सख्त सजा मिलेगी – सीएम साय

महादेव सट्टा ऐप घोटाला: छत्तीसगढ़ में CBI के छापे, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बयान

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!