Advertisement Carousel

अनुसूचित परिवार की हत्या को लेकर राज्य सरकार के विरोध में भाजपा का एक दिवसीय धरना

रायपुर / राजधानी रायपुर स्थित बूढ़ापारा धरना स्थल में बठेना गांव में अनुसूचित जाति परिवार के 4 लोगो की हत्या को लेकर राज्य सरकार के उदासीन रवैया के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी शहर जिला रायपुर द्वारा एक दिवसीय धरना किया गया, उक्त जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी ने बताया कि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक पांडेय ने कहा कि पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था लचर हो चुकी है जिसका परिणाम है कि हत्या के 2 महीने बाद भी पुलिस अपराधियो को पकड़ने में असफल रही है, श्री पांडेय ने कहा कि इसके साथ ही प्रदेश में सर्वाधिक अत्याचार महिलाओं पर हो रहा है जिसे रोकने में कांग्रेस की राज्य सरकार पूरी तरह से असफल रही है, ऐसी सरकार को तत्काल नैतिक जवाबदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

कार्यक्रम को महामंत्री ओमकार बैस,प्रफुल्ल विश्वकर्मा, बजरंग खंडेलवाल, श्यामा चक्रवर्ती, जितेंद्र धुरंधर, हंसराज विश्वकर्मा,सीमा संतोष साहू, स्वप्निल मिश्रा,अकबर अली, रविन्द्र सिंह ठाकुर, मिनी पांडेय, वंदना राठौर सिन्हा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री रमेश सिंह ठाकुर द्वारा किया गया।

error: Content is protected !!