Advertisement Carousel

तेंदूपत्ता से भरी वाहन देखते ही देखते जल कर हुआ खाख, देखें वीडियों…

जगदलपुर गीदम मार्ग एन एच 63 के बीच सड़क पर तेंदूपत्ता से भरी वाहन में भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल रूप में था कि देखते ही देखते तेंदूपत्ता से भरी वाहन में कुछ भी नही बचा। बीच सकड़ में आग लगने से दोनो तरफ एक – एक किलोमीटर तक वाहनों की लम्बी कतारे लग गई। जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह घटना कोडनार थाना क्षेत्र के लोमडीपारा की बताई जा रही है। घटना उपरांत मौके पर पुलिस दल और दमकल की वाहन पहुँच गई है।

बता दे कि पहले कयास यह लगाए जा रहे थे कि कहीं इस घटना को नक्सलियों ने अंजाम दिया होगा फिर यह बात सामने आई कि पूरी घटना शार्ट सर्किट की वजह से घटित हुई है।

error: Content is protected !!