दंतेवाड़ा / जहां एक बार फिर नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आई है। बचेली चोलनार मार्ग पर नक्सलियों ने आईईडी ब्लाष्ट किया है। जिसकी चपेट में आने से चार जवान शहीद हो गए हैं, जबकि 2 जवान घायल हैं।
खबर ये भी है कि ब्लास्ट के बाद नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग भी की है। किरंदुल के मद्दाड़ी में नक्सिलयों ने ब्लास्ट किया है, नक्सली हमले की सुन्दरराज पी ने पुष्टि की है। आपको बता दें कि दंतेवाड़ा समेत पूरे बस्तर में सुरक्षाबलों द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई से नक्सली बौखलाए हुए हैं, जिसकी वजह से वो जवानों को शिकार बनाने के लिए लगातार कायराना करतूत को अंजाम दे रहे हैं।
