कोरिया / मुगुम के आश्रित ग्राम खैरबहरा में जनता कांग्रेस छतीसगढ़ (जे) बैकुण्ठपुर विधानसभा का सेक्टर स्तर पर बैठक आयोजित कर लगाया चौपाल और ग्रामीणों की समस्याओं को सुना।
इसमे मुख्य रूप से जनता कांग्रेस छतीसगढ़ जे मनेन्द्रगढ़ विधानसभा एवं जिला कोरिया की अध्यक्षा कलावती मरकाम, बैकुण्ठपुर विधानसभा प्रभारी बिहारी लाल राजवाड़े, शीतल सिंह, विजय कमरों, सुरेंद्र सिंह सहित स्थानीय सरपंच व क्षेत्र के सेक्टर प्रभारी के उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
इस दौरान उपस्तिथ गणमान्य नागरिकों ने बताया कि कांशाबहरा मुगुम का आश्रित ग्राम है जहा आजादी के 69 साल के बाद भी आवागमन हेतु सड़क की समस्या बनी हुई है। कांशाबहरा के ग्रामीणजनों को उचित मूल्य के दुकान में जाने के लिए 1.50 किलोमीटर का रास्ता सफर करना पड़ता है, रास्ते मे आंजरल्ला गुजरी है जहाँ बरसात के दिनों में 4 से 5 महीनों तक पानी होने के कारण उचित मूल्य के दुकान में क्षेत्र के लोगों जाने में कठिनाई होती है, पानी ज्यादा होने के कारण क्षेत्र के लोग 4 -5 महिने राशन लेने नही जा पाते।
इस सम्बन्ध में क्षेत्र के विधायक व मंत्री भईयालाल राजवाड़े से ग्रामवासियों ने कई बार मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया, परंतु आज तक समस्या जस का तस बना हुआ है।मुगुम पंचायत के आश्रित ग्राम खैरबहरा में प्राथमिक शाला, आंगनबाड़ी संचालित है, परन्तु वहाँ पर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था हेतु एक भी हैंडपम्प का खनन नही है जिससे खैरबहरा के लोगो को आज भी नदी, नालों, कुओं के पानी को पीने के लिए विवश हैं। साथ ही क्षेत्र के आवागमन हेतु सड़क सुविधा भी प्राप्त नही हो पा रहा है।
जिला पंचायत कोरिया के अध्यक्ष कलावती मरकाम ने खैरबहरा के लोगों को आस्वस्त कराया है कि इस गर्मी में आपके क्षेत्र में हैंडपम्प खनन की स्वीकृति करा करके शुद्ध पेयजल की व्सवस्था की जाएगी। सभा को सम्बोधित करते हुए कलावती मरकाम ने कहा कि-क्षेत्र के विकास हेतु आने वाले 2018 चुनाव में जोगी जी के पार्टी को अपना बहुमूल्य वोट दे करके छः ग. प्रदेश में जोगी की सरकार बनाये।
सभा को सम्बोधित करते हुए बैकुण्ठपुर विधानसभा के प्रभारी बिहारी लाल राजवाड़े ने कहा कि जोगी ने 21 जून 2016 को नयी पार्टी का गठन कर अमीर धरती के गरीब लोगों को उनका अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने शपथ पत्र के माध्यम से क्षेत्र के युवाओं, किसानों, महिलाओं के लिए सरकार बनने पर दी जाने वाली सुविधाओं का 100 रुपये के स्टाम्प पेपर में शपथ दे कर आस्वस्त कराया है कि मेरे सरकार बनते ही इन योजनाओं का क्रियान्वन तत्काल कराया जाएगा। शपथ पत्र से प्रभावित हो कर उपस्तिथ जनसमुदाय ने वादा किया है कि हम अपने क्षेत्र से जोगी के उम्मीदवार को जिताकर भेजेंगे और जोगी के हाथ को मजबूत करेंगे।
इसी प्रकार सभा को सम्बोधित करते हुए विजय कमरों ने कहा कि – कांग्रेस और भाजपा जोगी के जाति के बारे में बात करते हैं और जोगी क्षेत्र के आदिवासियों के बारे में हमेशा चिंतन करते रहते है कि इनका जीवन स्तर कैसे आगे बढ़ाया जाए। क्षेत्र के आदिवासियों से मैं आहवान करता हूं कि आने वाले समय मे जोगी के उम्मीदवार को समर्थन करे। ताकि क्षेत्र का समुचित विकास हो सके।
