Advertisement Carousel

मुट्ठीभर कांग्रेसियों ने पुलिस का पहला चक्रव्यूह तोड़ा पर दुसरे में जा फसे, अंततः कलेक्ट्रेड घेराव नही हो सका, पुलिस और कांग्रेसियों में हुई जमकर धक्कामुक्की, देखें वीडियों…

कोरिया / अकाल की विभीषिका के बावजूद राज्य सरकार द्वारा किसानों मजदूरों की ओर कोई ध्यान नहीं दिये जाने के खिलाफ कांग्रेस ने आज पूरे प्रदेश में सभी जिला मुख्यालयों में कलेक्ट्रेट घेराव का कार्यक्रम किया जा रहा है।

आपको बता दे कि आज अपने तय कार्यक्रम के तहत कलेक्ट्रेट का घेराव करने मुट्ठीभर कांग्रेसी निकले। इस दौरान कांग्रेसियों को घेराव करने से रोकने जिला पुलिस ने एक नही बल्कि दो-दो स्थानों में बैरिकेट्स लगाए थे। कांग्रेसियों की सख्या वाकई काफी कम रही इसके वावजुद भी कांग्रेसियों ने पुलिस का पहला चक्रव्यूह तोड़ा पर उसके बाद दुसरे को पुलिस ने अंतिम तक तक नही तोड़ने दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों और कांग्रेसियों, महिला कांग्रेसियों के साथ जमकर धक्कामुक्की भी हुई।
IMG_20180219_151518

कलेक्ट्रेट घेराव कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेसियों ने निम्नलिखित प्रमुख मांगो को राज्य सरकार के समक्ष रखा —

1 शासन द्वारा घोषित फसल की सूखा क्षतिपूर्ति, मुआवजा राशि शीघ्र प्रदान किया जावे।
2 फसल बीमा राशि शीघ्र प्रदान किया जावे।
3 वर्तमान में हुई बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि से रबी फसल को हुये नुकसान का आंकलन कराया जाये तथा शीघ्र समुचित क्षतिपूर्ति राशि दिया जावे।
4 मनरेगा के काम व्यापक रूप से खोले जाएं और मनरेगा के माध्यम से सबको शीघ्र और पर्याप्त काम खोलकर रोजगार दिया जावे।
5 मनरेगा के पूर्व लंबित भुगतान शीघ्र कराया जावे।
6 धान में घोषित पूरी बकाया बोनस राशि तत्काल दी जाये।
7 अकाल की स्थिति को देखते हुये किसानों का सारा कर्जमाफ किये जाये।

देखें वीडियों ……

error: Content is protected !!