कोरिया / चिरमिरी – भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष लखनलाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में सोमवार से स्वयं के पानी टैंकर से निः शुल्क पेयजल अभियान चलाया गया।
आपको बता दे कि विगत एक सप्ताह से एसईसीएल क्षेत्राअन्तर्गत गेल्हापानी कॉलरी में बिज़ली का ट्रांसफार्मर ख़राब होने के कारण पूरा क्षेत्र अंधकार में डूबा हुआ है। जिससे की बिज़ली के आभाव में पेयजल की भी व्यवस्था चरमरा गई। जिससे लोगो को पेयजल के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और यह समस्या लगातार भ्रमण के दौरान क्षेत्र के पानी वाले बाबा के नाम से मशहुर हो चुके भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष लखनलाल श्रीवास्तव को मिलती रही है जिसे गंभीरता से लेते हुए निःशुल्क पेयजल वितरण का अभियान चलाया। जिसकी शुरुआत गेल्हापानी के वॉर्ड क्रमांक 09 से की गई। जिसमें स्वयं श्रीवास्तव ने पानी टैंकर के माध्यम से पेयजल लोगों को उपलब्ध कराया।
इस दौरान श्रीवास्तव ने कहा कि विगत एक सप्ताह से बिज़ली का ट्रांसफार्मर ख़राब है, साथ ही विधुत के आभाव में लोगों को मिलने वाला पेयजल व निस्तारी जल की समस्या बढ़ गई है, इसके समाधान के लिए विधुत सुविधा व पेयजल सुविधा में अभिलंब करते हुए बिगड़े ट्रांसफार्मर की मरम्मद तो कर दी गई है, जिसे लगाने का कार्य भी चालू हो गया है, फलस्वरूप पेयजल की उद्पन समस्या के समाधान के लिए विधुत चालु होते तक निःशुल्क पेयजल स्थिति सामान्य होते तक टैंकर के माध्यम से अलग-अलग वॉर्ड में पेयजल सुचारू रूप से चलाया जायेगा।
इस दौरान ऋषिराज श्रीवास्तव, रिंकेश पांडेय, बृजेश सिंह राजपूत, अभिषेक कर राणा मुख़र्जी मौजूद रहे।
