Advertisement Carousel

नक्सल मोर्चे पर सरकार विफल, आखिर कब तक होंगे जवान शहीद – नितिन भंसाली

रायपुर / जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़-जे के प्रदेश प्रवक्ता नितिन भंसाली ने कल बस्तर के सुकमा जिले में नक्सली हमले में शहीद जवानों को श्रधांजलि अर्पित करते हुए, घायल जवानो के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कि है, साथ ही प्रदेश शासन को नक्सली समस्या के समाधान में पूर्ण रुप से विफल बताते हुए आरोप लगाया है कि प्रदेश की भाजपा सरकार नक्सली समस्या का समाधान करना ही नही चाहती क्योकि नक्सली समस्या के समाधान हो जाने से केंद्र से मिलने वाली हज़ारो करोड़ की राशि जिसके खर्च का कोई हिसाब किताब नही है वो राशि राज्य शासन को मिलनी बन्द हो जाएगी।

जोगी कांग्रेस के प्रवक्ता नितिन भंसाली ने कहा कि बहुत दुख की बात है कि धान का कटोरा कहे जाने वाला प्रदेश अब देश दुनिया मे नक्सली वारदातों के नाम से जाना जाता है। ये इस सरकार की उपलब्धि है। नितिन भंसाली ने जीरम की घटना को याद करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री से विगत वर्षों जीरम में घटित नक्सली वारदात की सीबीआई जांच की मांग की है।

error: Content is protected !!