मजदूरों – किसानों की मांगों को लेकर कांग्रेसियों ने घेरा कलेक्ट्रेट, सूखा राहत, फसल बीमा, कर्जमाफी, मनरेगा के भुगतान की मांग

** अकाल की विभीषिका के बावजूद रमन सरकार द्वारा मजदूर किसानों पर कोई ध्यान नहीं दिये जाने की कांग्रेस द्वारा खिलाफत: कलेक्ट्रेट घेराव

रायपुर / प्रदेश में मानसून की बेरूखी के चलते अवर्षा, अल्पवर्षा व खण्ड वर्षा से किसान भाईयों की खरीफ फसल को भारी क्षति और नुकसान हुआ है और भीषण अकाल है। किसान-मजदूरों के लिये कांग्रेस की लड़ाई के परिणामस्वरूप 21 जिलों के 96 तहसील को सूखाग्रस्त घोषित करना पड़ा था लेकिन सूखा प्रभावित जिलों के लिये जिलेवार सूखा क्षतिपूर्ति राशि अभी तक सूखाग्रस्त क्षेत्रों के किसानों को नहीं दी गयी। क्षतिपूर्ति व फसल बीमा क्षतिपूर्ति राशि प्रदाय नहीं कर किसानों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया है। अकाल के कारण किसानों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और किसान अकाल के कारण कर्ज के बोझ तले दब चुके है। मनरेगा का दो-तीन साल का भुगतान लंबित होने के कारण मजदूर परेशान है। अकाल के कारण बड़े पैमाने पर रोजगार मूलक काम खोलना आवश्यक है। हाल ही में ओलावृष्टि से प्रदेश में रबी फसल और सब्जी की फसल को व्यापक नुकसान हुआ है, जिनकी क्षतिपूर्ति आवश्यक है। मजदूरों और किसानों की इन्हीं मांगों को लेकर आज कांग्रेस ने जिला कलेक्ट्रेट घेराव का राज्यव्यापी कार्यक्रम किया।

IMG-20180219-WA0034
आज प्रदेश में 20 से अधिक जिला मुख्यालयों में हुये धरना प्रदर्शन कलेक्ट्रेट घेराव में 10,000 से अधिक कांग्रेसजनों की भागीदारी रही। जिसमें मुख्य रूप से रायपुर शहर एवं ग्रामीण में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, प्रदेश महामंत्री गिरीश देवांगन, संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, शहर अध्यक्ष विकास उपाध्याय, ग्रामीण अध्यक्ष नारायण कुर्रे, प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी, जांजगीर चंापा में राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, शशिकांता राठौर, शेषराज हरबंश, गोरेलाल बर्मन, प्रेमचंद जायसी, जिला अध्यक्ष मंजूसिंह, राजनांदगांव-ग्रामीण एवं शहर में विधायक एवं विधायक प्रत्याशी, बूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, धमतरी में पूर्व विधायक लेखराम साहू, अंबिका मरकाम, हरषद मेहता, माधव सिंह ध्रुव, महासमुंद में पूर्व विधायक देवेन्द्र बहादुर सिंह, मकसूदन चंद्राकर, जिला अध्यक्ष आलोक चंद्राकर, कवर्धा में जिला अध्यक्ष महेश चंद्रवंशी, अजहर खान, खुशी राम, धनंजय टंडन, हितेश चंद्रवंशी, रायगढ़-ग्रामीण एवं शहर में शक्राजीत नायक, युवक कांग्रेस अध्यक्ष उमेश पटेल, जिला अध्यक्ष दिलीप पांडेय, नागेन्द्र नेगी, बालोद में तुकाराम साहू, जिला अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला, मुंगेली में राकेश पात्रे, जगदीश सिंह, मक्कड़, जिला अध्यक्ष श्यामलाल जायसवाल, बेमतरा में जिला अध्यक्ष आशीष छाबड़ा, सुरेन्द्र तिवारी, जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र वर्मा।

IMG-20180219-WA0036
बिलासपुर शहर एवं ग्रामीण में किसान कांग्रेस द्वारा छत्तीसगढ़ के किसान को उचित बोनस देने हेतु कलेक्टर कार्यालय का घेराव एवं पैदल मार्च निकालकर कांग्रेस भवन नेहरू चौक से होते हुये कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया। जिसमें कार्यकारी अध्यक्ष रामदयाल उईके, अटल श्रीवास्तव, राजेन्द्र शुक्ला, सुनील शुक्ला, नरेन्द्र बोलर, शिवा मिश्रा, विजय पांडे, शेख गफ्फार, दिलीप पाटिल, बस्तर शहर एवं ग्रामीण में जिला प्रभारी शकील रिजवी, राजीव शर्मा, उमाशंकर शुक्ला, ईश्वर खम्हारी, मिथलेश स्वर्णकार, बलौदाबाजार में कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ. शिवकुमार डहरिया, सुरेन्द्र शर्मा, विद्याभूषण शुक्ला, दिनेश यदु, संतोष तिवारी, बीजापुर में विधायक विक्रम मंडावी, सुकदेव नाग, रमेश पामभोई, लक्ष्मण करती, लालू राठौर, सकलू पुरैन, सूरजपुर में विधेंश्वर शरण सिंहदेव, सुनील अग्रवाल, योगेन्द्र सिंहदेव, दुर्गा शंकर दीक्षित, दिप्ती साई, जफर हैदर, दुर्ग में विधायक अरूण वोरा, पूर्व मंत्री बदरूद्दीन कुरैशी, पूर्व विधायक भजनसिंह निरंकारी, पूर्व महापौर निर्मला यादव, पीसीसी सचिव तुलसी साहू, कोरबा में शहर अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद, राजेन्द्र जायसवाल, कोरिया में योगेश शुक्ला, मुख्तार अहमद, केदार तिवारी।

जिला स्तर पर कलेक्टर घेराव कार्यक्रमों में प्रदेश पदाधिकारियों, सांसद, पूर्व सांसद प्रत्याशी, विधायक, पूर्व प्रत्याशी, पूर्व विधायकों, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों, मोर्चा संगठनों महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयुआई, सेवादल, प्रकोष्ठ विभाग के प्रदेश, जिला एवं ब्लाक पदाधिकारियों, सोशल मीडिया के प्रशिक्षित सदस्यों, नगरीय-निकाय, त्रि-स्तरीय पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, सहकारिता क्षेत्र के पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेसजन, किसान कांग्रेस सहित पूरे प्रदेश में 10,000 से अधिक कांग्रेसजन शामिल हुये। 

error: Content is protected !!