Advertisement Carousel

116 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की हुई कोरोनो जांच, टेस्ट किट का किया गया इस्तेमाल

बिलासपुर के स्वास्थ्य विभाग ने तकरीबन 116 पुलिस वालों की कोरोना संक्रमण की जांच की है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने टेस्ट किट का इस्तेमाल किया है ।

बिलासपुर के बिलासा-गुड़ी हॉल में मेडिकल ऑफिसर और अन्य पैरा मेडिकल स्टाफ ने एक के बाद एक पुलिस के जवानों के कोरोना टेस्ट किट के मार्फत से जांच की। जिसमें एसपी, एडिशनल एसपी, सभी थाना प्रभारियों के अलावा पुलिस और ट्रैफिक के जवान शामिल थे। ये वो पुलिस वाले हैं जो, सीधे लोगों के संपर्क में आते रहे हैं।

गौरतलब है कि स्वास्थ विभाग ने तकरीबन 116 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों की जांच की है। जिसमें 65 ऐसे के अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल थे जिनका केवल स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके लिये बिलासपुर रेंज के आईजी दीपांशु काबरा ने डिपार्टमेंट की ओर से पहल की थी।

वही एडिशनल एसपी ओमप्रकाश शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार दूसरे चरण में ऐसे ही पुलिस अफसरों के और भी टेस्ट होंगे। जिससे यह पता चल जाएगा कि, कितने पुलिसकर्मियों को संक्रमण हुआ है। फिलहाल राहत की बात ये है कि, आज हुए टेस्ट में किसी को भी कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया।

error: Content is protected !!