00 रविवार की सुबह 10 बजे से बड़ा बाजार के दुर्गा पंडाल में होगा कंबल वितरण का कार्यक्रम
कोरिया / आगामी 25 नवम्बर रविवार को अप्रवासी भारतीय एवं ग्रुप ऑफ के. बी. पटेल कालेज के चेयरमैन चंद्रकांत पटेल चिरमिरी के बड़ा बाजार दुर्गा पंडाल में जरूरतमंदों को कंबल का वितरण करेंगे ।
उपरोक्त सन्दर्भ में जानकारी देते हुए के. बी. पटेल नर्सिंग कालेज के प्रशासनिक हेड विश्वजीत बारीक़ ने बताया कि संस्था के चेयरमैन चंद्रकांत पटेल पिछले तीस वर्षों से चिरमिरी एवं आस पास के क्षेत्र के जरूरतमंद लोगो को लगातार कंबल का वितरण कर रहे है । इसके लिए वे हर साल हजारों किलोमीटर दूर अमेरिका से वे ठण्ड के मौसम में चिरमिरी आते है । उनके इस कार्यक्रम का इस क्षेत्र के जरूरतमंद लोग हर साल इंतजार करते है ।
