Advertisement Carousel

EVM सुरक्षा का “mughal-e-azam” तरीका अब चर्चे में…

बेमेतरा / में दीवार में चुनवा दिया गया EVM मशीन… डिजिटल इंडिया के युग में मुग़ल-ए-आज़म का नजारा सुनने में आपको काफी दिलचप्स लगेगा पर यही सौ फीसदी सही है।

बेमेतरा में चुनाव के बाद EVM को दीवारों में चुनवा गया है और ऐसा कारनामा करके दिखाया है बेमेतरा के कलेक्टर महादेव कावरे ने। बता दे कि EVM की सुरक्षा के लिए उसे सीधा स्टोर में रखने के बाद दीवारो से चुनावा दिया गया है।

हिंदी फिल्म जगत में mughal-e-azam का वह दृश्य सभी को अच्छी तरह से मालूम होगा, जब अकबर के द्वारा अनारकली को दीवार में चुनावा दिया था। ठीक उसी तरह आज बेमेतरा जिले में EVM मशीन को अनारकली की भांति स्ट्रांग रूम में रखकर उसे बाहर से दीवारों में चुनवा दिया गया ताकि वह सुरक्षित रहे।

आपको बता दें कि बेमेतरा जिले में तीन विधानसभा , साजा, बेमेतरा और नवागढ़ में 729 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। जिसमें से ईवीएम वीवीपट मशीन को बेमेतरा मंडी प्रांगण में रखा गया। जहां पर एक स्थान रूम बनाया गया है। जहां स्ट्रांग रूम में ईवीएम मशीन को रखने के बाद वहां पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए है ताकि उसे मॉनिटरिंग कर सके। वहीं कलेक्टर के द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बाद भी उनके जो मेन गेट होते हैं उसे दीवारो से चुनवा दिया गया है ताकि कोई व्यक्ति अंदर न जा सके। अब वहां सुरक्षा के लीहाज से 24 घण्टे सुरक्षाकर्मी भी मौजूद रहते है।

error: Content is protected !!