अम्बिकापुर / शिक्षाकर्मियों के मुद्दे पर शिक्षकर्मी पंचायत नगरीय निकाय मोर्चा अब कल प्रांताध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में पंचायत विभाग के डायरेक्टर से मुलाकात करेगा। पंचायत संचालक तारण सिन्हा की व्यस्तता की वजह से मुलाकात की तारीख में ये बदलाव हुआ है।
छतीसगढ़ पंचायत नगरीय निकाय शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह एवं प्रान्तीय महामन्त्री रंजय सिंह ने बताया कि 19 फरवरी को मोर्चा द्वारा कमेटी के सचिव तथा संचालक पंचायत तारण प्रकाश सिन्हा को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया है पंचायत संचालक के सोमवार को बजट सत्र में विधानसभा में व्यस्तता की वजह से मुलाकात की तारीख 19 के बजाय अब 20 फरवरी को कर दिया गया है।
मोर्चा द्वारा संविलियन, क्रमोन्नति, सातवाँ वेतनमान, समानुपातिक वेतनमान सहित 09 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा जाएगा तथा तथ्यात्मक दस्तावेज के साथ पक्ष भी रखा जायेगा ।
प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सम्भाग प्रभारी हरेन्द्र सिंह ने बताया कि संभाग की समस्याओं जैसे तीन माह से वेतन नही मिलने ,रिक्त पद के बाद भी पदोन्नत्ति नही होने, सीपीएफ की राशि अभी तक खाते में नही जमा होने, एरियर्स की राशि का भुगतान करने सहित अन्य मांगों को रखकर समाधान हेतु अधिकारियो से मुलाकात भी करेंगे।
प्रान्तीय महामंत्री रंजय सिंह ने बताया कि संघ सभी शिक्षक पंचायत संवर्ग का एक साथ वरिष्टता के साथ संविलियन करने की मांग को रखेगा साथ ही लम्बित वेतन को भी शीघ्र जारी करने वावत प्रयास करेंगे।
