** CM सहित मंत्री अजय चंद्राकर, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री राजेश मुडत ने लगाए ठहाके
रायपुर / पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने समूचे देशभर में कई सभाएं की जा रही है।
इसी तारतम्भ में छत्तीसगढ़ रायपुर एकात्म परिसर में आयोजित अटल जी के श्रद्धांजलि सभा में अटल जी को श्रद्धांजलि देने उनकी अस्थियां रखी गई थीं। इस आयोजन में मंच पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह सहित मौजूद भाजपा के मंत्रियों ने राज्य सरकार की जमकर किरकिरी कराई है।
जी हां…. किरकिरी….चुकी इस अटल अस्थि कलश दर्शन और शोकसभा के मंच पर स्वयं मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों ने मर्यादाओं को लांघा है। शोकसभा जैसे मंच में हंसी-ठहाके लगाते इस हरकत को कैमरे में कैद होने के बाद इस हास्यप्रद घटना का उजागर हुआ है।
इस पूरे घटना से आप सहज ही ये अंदाजा लगा सकते है कि प्रदेश के मुखिया CM डॉ रमन सिंह और भाजपा के मंत्री कितने संजीदा हैं।
बता दे कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद देश भर में जहां शोक सभाए, अस्थि कलश यात्रा आयोजित की गई है और आज श्रद्धांजलि देने देश भर की कई नदियों में उनकी अस्थियां विसर्जित की जा गई है।
ऐसे में छत्तीसगढ़ के रायपुर में बुधवार को अटल जी की अस्थियां विसर्जन के लिए पहुंची। एयरपोर्ट से एकात्म परिसर तक अटल कलश यात्रा भी निकाली गई। इस यात्रा में रमन के साथ बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे।
उसी दौरान मंच पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह गंभीर नजर नही आए और मंत्री अजय चंद्राकर, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री राजेश मुडत जमकर हंसते हुए नजर आए।
छत्तीसगढ़ की इस बड़ी घटना के बाद पूरे प्रदेशभर में भाजपा की किरकिरी हो रही है और तो और अब कांग्रेस से लेकर आम लोगों ने भी सोशल मिडिया में इस मामले की विडियो अपलोड कर अपने तरीकों से मस्ती करने में लगे हुए है।
