कोरिया / वैश्विक महामारी को देखते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल द्वारा जिले के तीनों विधानसभा में प्रधानमंत्री राहतकोष के लिए विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया है।
जिसमें भरतपुर-सोनहत से पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं जिला महामंत्री देवेन्द्र तिवारी, मनेन्द्रगढ़ से पूर्व महापौर डमरू बेहरा, बैकुण्ठपुर से जिला कार्यालय मंत्री पंकज गुप्ता को प्रभारी बनाया गया है।
जिलाध्यक्ष श्री जायसवाल ने बताया कि, प्रभारियों के द्वारा मंडल स्तर एवं शक्ति केन्द्र स्तर पर टीम बनाकर धनराशि एकत्रित कर प्रधानमंत्री राहतकोष में जमा किया जाएगा। उन्होंने पार्टी के अधिक-अधिक कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री राहतकोष में आॅनलाईन, बैंक के माध्यम धनराशि जमा करने के लिए आह्वान किया है।
