00 लोकसभा चुनाव में बुरी हार से डरी कांग्रेस, EVM की बजाय बैलेट से कराएगी निकाय चुनाव
कोरिया / छत्तीसगढ़ में ईवीएम से हुए विधानसभा चुनाव में बंपर जीत हासिल करने के बावजूद कांग्रेस का शक अब तक ईवीएम से दूर नहीं हुआ है. आगामी निकाय चुनाव में ईवीएम में गड़बड़ी का डर सत्ता पक्ष को सता रहा है. इसलिए सब कैबिनेट ने बैलट पेपर से चुनाव कराने का फैसला लिया है. यानी कि अब सूबे में होने वाले 151 नगरीय निकायों के चुनाव बैलेट पेपर से होंगे. इसमें अब इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का इस्तेमाल नहीं होगा.
