कोरिया / भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर में जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल द्वारा ध्वजा रोहण किया गया। साथ ही पार्टी पदाधिकारियांे एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय के छाया चित्र पर द्वीप प्रज्जवलित एवं पुष्पार्चन किया गया।
इस दौरान सोशल डिस्टेनश का पालन करते हुए एक-दूसरे से दूरी बनाकर कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, पूर्व नपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, नपा उपाध्यक्ष सुभाष साहू, जिला कार्यालय मंत्री पंकज गुप्ता, जिला कार्यसमिति सदस्य रामधनी गुप्ता, मंडल अध्यक्ष भानू पाल, महामंत्री अरशद खान, आईटी सेल के जिला संयोजक तीरथ राजवाड़े, बिजेन्द्र जायसवाल, घनश्याम साहू, प्रमोद गुप्ता,मोगिस खान उपस्थित थे।
