नई दिल्ली / भाजपा के 40वें स्थापना दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘भारत ने कोरोना से निपटने के लिए जितनी तेजी और समग्रता से काम किया है. आज उसकी प्रशंसा WHO ने भी की है.
पीएम मोदी बोले, ‘हमारी पार्टी का स्थापना दिवस एक ऐसे कालखंड में आया है, जब देश ही नहीं, पूरी दुनिया, एक मुश्किल वक्त से गुजर रही है. चुनौतियों से भरा ये वातावरण देश की सेवा के लिए, हमारे संस्कार, हमारे समर्पण, हमारी प्रतिबद्धता को लेकर और अधिक शस्त होकर प्रशस्त होने का मार्ग तय करता है.’ उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से 5 आग्रह भी किए.
बीजेपी कार्यकर्ताओं से पीएम मोदी के 5 आग्रह
1. गरीबों को राशन के लिए अनवरत सेवा
2. 5 दूसरे लोगों को कपड़े का मास्क दें
3. कोरोना येद्धाओं के लिए धन्यवाद अभियान चलाएं
4. आरोग्य सेतु डाउनलोड कर अपनी जानकारी एप दें
5. पीएम केयर्स फंड में दान दें, दूसरों को भी प्ररित करें
पीएम ने कहा, ‘कोरोना से निपटने के लिए भारत ने तेजी से काम किया. पूरी दुनिया ने भारत के प्रयासों को सराहा है. भारत ने कोरोना के खिलाफ व्यापक जंग शुरू की. इस दौरान हमें, जो भी आवश्यक निर्णय लेने की जरूरत पड़ी, विशेषज्ञों की मदद से लेते रहे. भारत ने कोरोना महामारी को बहुत गंभीरता से लिया. ये एक लंबी लड़ाई है, हमें न थकना है ना हारना है, जीतकर ही निकलना है.
