Advertisement Carousel

पीटीएस के जवानों में फैला कोविड संक्रमण, मेडिकल कैंप लगाकर जांच करवाया तो 35 जवान आए पॉजीटिव


00 जांच में पॉजीटिव आने वाले जवानों को तत्काल एकलव्य कोविड केयर सेंटर भेजा गया, संक्रमण न फैले इसलिए कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने के दिए निर्देश

राजनांदगांव / पीटीएस के जवानों में कोविड संक्रमण फैल गया है। बुधवार रात एक जवान की रिपोर्ट पॉजीटिव आई, इसके तुरंत बाद ही सतर्कता बरतते हुए पीटीएस में तैनात सभी जवानों की जांच करवाने के निर्देश दिए गए। निर्देश के तहत गुरुवार सुबह पीटीएस में मेडिकल कैंप लगाया गया। मेडिकल टीम ने क्रमवार जवानों में कोविड संक्रमण की जांच की। देर शाम तक 626 जवानों का एंटीजन टेस्ट करवाया गया। जिसमें से 35 जवानों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई। पॉजीटिव रिपोर्ट वाले जवानों को तत्काल एकलव्य कोविड केयर सेंटर भेजा गया। जहां उनका स्वस्थ होने तक इलाज चलता रहेगा।


जानकारी अनुसार पीटीएस में तैनात ज्यादातर जवानों को ड्यूटी के लिए प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भेजा गया था। वहां से लौटने के बाद कुछ जवानों में कोविड संक्रमण के लक्षण दिखाई दिए। एक जवान के कोविड पॉजीटिव आने के बाद पीटीएस में मेडिकल कैंप लगाने के निर्देश दिए गए।

11 सदस्यीय मेडिकल टीम को जांच की जिम्मेदारी दी गई। मेडिकल टीम में डॉ. हंसराज साहू, डॉ. निपेंद्र त्रिपाठी, डाटा मैनेजर अखिलेश नारायण सिंह, एकलव्य कोविड केयर सेंटर प्रभारी कौशल शर्मा, एलटी ठालेश्वर साहू, वैशाली, प्रियंका महोबिया, आशीष साहू, सुमित, कुलेश्वर साहू और गीतांजलि तिवारी शामिल थी।

error: Content is protected !!