Advertisement Carousel

प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, दोनों की मौत

कोरिया / मनेन्द्रगढ थाना क्षेत्र के ग्राम बिछली में बुधवार की सुबह एक नाबालिग छात्रा व एक युवक को गंभीर अवस्था में मनेन्द्रगढ के सरकारी अस्पताल में लाया गया था। इलाज के दौरान दोपहर में नाबालिग छात्रा ने दम तोड दिया तो वहीं शाम लगभग 5 बजे युवक की भी मौत हो गयी। यह मामला प्रेम प्रसंग से जुडा बताया जाता है।
यह पूरा मामला मनेन्द्रगढ से लगे ग्राम पंचायत बिछली का है जहाँ प्रेमी युगल ने जहर सेवन कर बिछली के जंगल में पडे हुए थे। सुबह जब परिजनों ने इनकी तलाश शुरू की तो दोनों जंगल में मिले जहां खेत में जहर की शीशी भी पडी मिली। दोनों को गंभीर अवस्था में मनेन्द्रगढ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोपहर में उपचार के दौरान जहां छात्रा ने दम तोड दिया तो वहीं शाम को युवक की भी मौत हो गयी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के मुताबिक छात्रा अपने एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए आयी थी। अचानक भोर में वह घर से लापता हो गयी जिसके बाद परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे।

error: Content is protected !!