Advertisement Carousel

किसी के आने जाने से कांग्रेस पार्टी में कोई फर्क नहीं पड़ता – डॉ महंत

आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनेगी – डॉ महंत
कोरिया / पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. चरण दास महंत अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान आज कोरिया जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कोरबा विधायक जयसिंह अग्रवाल समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
प्रेसवार्ता के दौरान दोनों कांग्रेसी नेताओं ने प्रदेश भाजपा सरकार पर जमकर हल्ला बोला वहीं कांग्रेस में गुटबाजी को लेकर उन्होंने इसे घर की सफाई करने की बात कही।
बैकुण्ठपुर विश्रामगृह में आयोजित पत्रकारवार्ता में डॉ. चरण दास महंत ने कहा कि किसी के आने जाने से कांग्रेस पार्टी में कोई फर्क नहीं पड़ता, आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनेगी। हम अतिउत्साह में नहीं हैं। हमारे कार्यकर्ताओं में आत्मविस्वास है और उसी के बलबूते प्रदेश में अपनी सरकार बनायेंगे। जिले में कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों की अनदेखी करने और उन्हें प्रताड़ित करने के मामले पर डॉ. महंत ने कहा ऐसे अधिकारियों के कांग्रेस द्वारा सूची बनाई जा रही है जिनके खिलाफ हम कड़ी कार्यवाही के लिये रणनीति तैयार करेंगे।
वहीं एसीबी के छापे के मामले में विधायक कोरबा जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश का मंत्री मंडल और प्रशासनिक अधिकारी सिर्फ धनसंग्रह में लगे हैं निर्माण कार्यो में गुणवत्ता का अभाव है। जिन अधिकारियों के यहां छापे मारे गये उनके यहां बेहिसाब संपत्ति मिलना इस बात का प्रमाण है।

error: Content is protected !!